फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एग्री थीम धरी रह गई... चौड़ीकरण का नया प्लान, 5 लाख का अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन
फोटो-53: अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। एग्रीकल्चर थीम पर विकसित किए जा रहे नाहरा-नाहरी रोड के वेस्ट जुआं ड्रेन चौक का सुंदरीकरण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। नगर परिषद की चौक के सुंदरीकरण की प्लानिंग पूरी तरह फेल हो गई है। अब चौक का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये खर्च होंगे।
नगर परिषद ने यह ध्यान में नहीं रखा कि इस चौक से भारी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं और सड़क के बीच में चौक विकसित होने से आवागमन बाधित होगा। लोगों ने चौक के सुंदरीकरण का विरोध किया तो नगर परिषद ने इस काम को फिलहाल रोक दिया है। पहले से तैयार स्टील स्ट्रक्चर भी मौके से हटा दिया है।
विज्ञापन

अब यहां पर पहले चौक का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए बस क्यू शेल्टर, ट्रांसफॉर्मर, बिजली व स्ट्रीट लाइट पोल और कर्ब स्टोन हटाए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 5 लाख रुपये का खर्च होगा।

पूर्व पार्षद जसबीर सैनी, रविंद्र गुप्ता, नरेश छिकारा ने कहा कि सुंदरीकरण से सड़क संकरी हो जाएगी। उन्होंने इसमें सुधार की मांग उठाई। नगर परिषद के अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर देखा तो लोगों की मांग जायज मिली। अब नए सिरे से काम शुरू किया जाएगा।
नप ने बिजली निगम को पत्र लिखकर यहां पर लगे ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभों को हटाने की मांग की है। नाहरा-नाहरी रोड पर वेस्ट जुआं ड्रेन के चौक को एग्रीकल्चर थीम पर विकसित करने की योजना है। इस पर करीब 30 लाख रुपये की राशि से काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन





नाहरा-नाहरी रोड से हर रोज भारी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। यहां पर चौक को विकसित करने का डिजाइन बनाते समय यह ध्यान नहीं रखा गया। अब स्ट्रक्चर को हटाकर इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके बाद ही चौक के सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। फिलहाल यहां पर काम रोक दिया गया है।

-भारत भूषण, अधिशासी अभियंता, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

फोटो-52, 53,

फोटो-54:

फोटो-55:

फोटो-56:

फोटो-53: अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

फोटो-53: अमर उजाला में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें