फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस की चपेट में आने से आंदोलनरत किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में टीकरी बॉर्डर पड़ाव में डटे पंजाब के रहने वाले एक किसान की धरनास्थल से घर वापसी के दौरान बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर किसान एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शनाख्त की है। मृतक की पहचान गांव लाडी, जिला संगरूर, पंजाब के गुरुलाल पुत्र सुखदेव सिंह (47) के रूप में हुई है। मृतक किसान तीन बच्चों का पिता था। वह पांच दिन पहले ही किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने गांव से बहादुरगढ़ पहुंचा था।
विज्ञापन

गुरुलाल दोपहर बाद बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांव जाने के लिए किसान एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रहा था, इस दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रबंधक होशियार सिंह ने बताया कि मृतक के साथी किसान जगतार सिंह ने उसके शव की शनाख्त की है। वह टीकरी बॉर्डर आंदोलन में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले अपने गांव लाडी से साथी किसानों के साथ बहादुरगढ़ में आया था और पकौड़ा चौक के पास डटा हुआ था। वीरवार को करीब तीन बजे जब किसान एक्सप्रेस दिल्ली से भटिंडा की ओर जाने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंचा तो उसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें