फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन की राहत के बाद फिर कोहरा, दिन भर नहीं निकली धूप

विज्ञापन
06jjrp17- शहर में धूप न निकलने के कारण अलाव का सहारा लेते लोग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
झज्जर। दो दिन धूप से राहत मिलने के बाद मंगलवार की सुबह फिर कोहरे से हुई। लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह 7 बजे दृश्यता 10 से 15 मीटर थी जबकि 9 बजे 100 मीटर रही। दिन भर धूप नहीं निकली और पूरा दिन शीत लहर चलती रही।
विज्ञापन

लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया।
यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार ने ठंड और कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है और हिमाच्छादित शिखरों से सीधी उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपने पैर पसार रही हैं।
एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 9 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही और केवल एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है क्योंकि वर्तमान परिदृश्य में मौसम पूर्वानुमान मानचित्र के विश्लेषण के आधार पर यह मौसम प्रणाली कमजोर होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें