झज्जर। गणपति उत्सव के मौके पर बाबा कांशीगिरि में गणपति स्थापना की गई है। भक्तों ने आरती कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पंडित पवन कौशिक ने गणपति को मंत्रोच्चारण गणेश वंदना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ किया।
कौशिक ने कहा कि गणेश जी की स्थापना शुभ आगमन के लिए होती है। भगवान गणेश जी का प्रिय मोदक का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। देव स्थापना से पूर्व श्री प्रेम मंदिर से तीसरी गणपति शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्री प्रेम मंदिर व बाबा कांशीगिरि मंदिर से जुड़े भक्तजन उपस्थित रहे।
समिति के प्रधान हिमांशु हंस सहित श्रद्धालुओं ने पूजन कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया। मंदिर समिति के प्रधान, नगर पार्षद हिमांशु हंस के नेतृत्व में यह शोभा यात्रा डायमंड चौक, मेन बाजार, हनुमान मंदिर से होते हुए मंदिर बाबा कांशीगिरि पहुंची। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से श्री गणपति महोत्सव का शुभारंभ बड़ी ही धूमधाम से किया।
प्रधान हिमांशु हंस ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के दौरान भजन गायकों और महिला सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन भजनों से गुणगान किया जाएगा। इस मौके पर पंडित पवन कौशिक, सुधाँशु हंस, योगेश रंजन, वी के शर्मा, किशन बतरा, जगदीश आर्य, पदम् खट्टर, सुभाष वर्मा, भारत भूषण नन्दा, सतीश वर्मा, महिला सेवा समिति की प्रधान इन्दू भूगडा, पूनम छाबड़ा, संगीता वर्मा, हर्ष चावला, नगर पार्षद सुषमा गोसाई, नीलम गाबा, उषा काठपालिया, सन्तोष हंस, कमल लता शर्मा, सृष्टि रंजन, बिमला नन्दा मौजूद रहे।
झज्जर। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।