-फोटो 51 : बामड़ोली के राजकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं के साथ समिति पदाधिकारी।
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव बामड़ोली के राजकीय कन्या विद्यालय में ब्रह्मसेवा समिति ने साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। संस्था सदस्य धनराज तहलान ने विद्यार्थियों जरूरी बातें बताईं।
उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान के बहकावे में आने से बचें। लापरवाही करने से साइबर अपराध को बढ़ावा मिलता है। संस्था अध्यक्ष दिनेश ने विद्यालय की छात्राओं को बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी सोशल मीडिया एप पर बिना किसी विशेष कारण के अपने फोटो व वीडियो अपलोड न करें। साइबर अपराध होता है तो 1930 पर संपर्क करें।
इस मौके पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका मालती ने भी साइबर अपराध से बचने के लिए के उपाए बताए। इस दौरान सुनील रानी, नीलम पीटीआई, रीना कुमारी, सुदेश कुमारी व शिक्षक विजेंद्र मौजूद रहे।