फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसून की विदाई के बाद 62 मिमी बरसे मेघ, जल भराव की समस्या बढ़ी

Wed, 01 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बराही फाटक पर भरे बारिश के पानी में बाइक बंद होने के बाद पैदल ही ले जाता व्यक्ति। सं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मानसून सीजन की विदाई के बाद मंगलवार को बहादुरगढ़ में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। कई दिनों से सूर्य की तपिश और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश की मात्रा 62 मिमी रही। बारिश से शहर के पॉश इलाके समेत कई कॉलोनियों, सड़कों और बाजारों में पानी भर गया। बारिश के बाद मौसम सुहावना बन गया।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। सुबह के समय जहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बारिश के बाद अधिकतम 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से आसमान काले बादलों से ढका था। बहादुरगढ़ वासियों को तेज बारिश की आस थी। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास बारिश का दौर शुरू हुआ जो एक बजे तक चला।
बारिश से शहर के किला मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, झील मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, सेक्टर-6, सेक्टर-2, रेलवे रोड, छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, विकास नगर, बराही फाटक, झज्जर रोड, सब्जी मंडी, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी समेत कई अन्य कॉलोनियों में पानी दो फुट तक जमा हो गया। हालांकि 10 से 15 मिनट बाद पानी की निकासी हो गई।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद भी आसमान काले बादलों से ढका रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 1 अक्तूबर को भी बारिश की संभावना जताई है। अधिकारियों का कहना है कि अब अक्तूबर के पहले हफ्ते में तापमान में कमी आएगी। इसके बाद गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।

-फोटो 51 : बराही फाटक पर भरे बारिश के पानी में बाइक बंद होने के बाद पैदल ही ले जाता व्यक्ति। सं

-फोटो 51 : बराही फाटक पर भरे बारिश के पानी में बाइक बंद होने के बाद पैदल ही ले जाता व्यक्ति। सं

-फोटो 51 : बराही फाटक पर भरे बारिश के पानी में बाइक बंद होने के बाद पैदल ही ले जाता व्यक्ति। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें