फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या करने के बाद, तीन लोगों पर हमला कर छीनी कार

विज्ञापन
अस्पताल में घायल लेकर जाते परिजन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। रविवार की शाम गांव दादनपुर-सुरहेती मार्ग पर पांच बदमाशों ने एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उक्त बदमाश सुरहेेती गांव से दिल्ली जा रहे तीन लोगों पर पत्थर और चाकुओं से हमला कर उनकी गाड़ी छीनकर फरार हो गए। जब उन्होंने इस बारे में ग्रामीणों को गाड़ी छीनने की सूचना दी तो काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब वहां पर देखा तो सुरहेती गांव के ही एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की हुई थी। शव वहां स्थित बैनिवाल होटल पर पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। वहीं घायलों को भी सामान्य अस्पताल लाया गया। जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जबकि उसके दो अन्य साथियों का इलाज झज्जर के ही नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार झज्जर के दादनपुर-सुरहेती मार्ग पर सुरहेती गांव निवासी अशोक पुुत्र प्रहलाद सिंह बैनीवाल होटल के समीप खड़ा था। उस दौरान पांच अज्ञात बदमाश आए। उन्होंने उस दौरान अशोक पर चाकुओं से हमला बोल दिया। घटना में अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की हत्या के बाद बदमाशों ने सड़क के बीच स्कूटी और बाइक अड़ाकर रास्ता बंद कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां से इटियोज गाड़ी में सवार दिल्ली के उज्जवा उत्तम नगर निवासी युवक अरुण व प्रवीण पुत्र सतीश और उत्तम नगर निवासी शंकर पुत्र चंद्र वहां आए। उस दौरान इन बदमाशों ने गाड़ी को हाथ देकर रुकवाया। गाड़ी रुकते ही इन बदमाशों ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों पर पत्थर आदि से हमला बोल दिया। तीनों को गाड़ी से नीचे उतारकर चाकूओं और पत्थर आदि से हमला कर घायल कर दिया। अरुण और उसका भाई प्रवीण और उनका रिश्तेदार शंकर घायल हो गए। इससे पहले की यह लोग संभल पाते पांचों बदमाश इनकी गाड़ी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने मृतक अशोक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। अरुण अपने भाई और शंकर लाल के साथ गांव सुरहेती अपनी बुआ के यहां आया हुआ था और वापस अपने गांव उज्जवा के लिए निकला था।
विधायक और डीएसपी पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही बादली के विधायक डॉ. कुलदीप वत्स और डीएसपी राहुल देव भी सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। घटना वत्स के गांव से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक बहादुरगढ़ जनरेटर ठीक करने का कार्य करता था। उसके दो बच्चे है। एक बेटी तीन साल और दूसरा एक साल का है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
पुलिस ने जिलेभर में नाके बंदी कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें