फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवनिवृत्ति के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित किया जीवन

Tue, 28 May 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बिजली निगम में एसडीओ के पद से 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद सेक्टर-6 निवासी मुकेश शर्मा ने अपना जीवन पर्यावरण के लिए समर्पित कर दिया। वह खुद पाैधरोपण करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव के कारण भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने उन्हें पर्यावरण प्रकल्प संयोजक नियुक्त किया है। मुकेश शर्मा ने पहले सरकारी नौकरी के माध्यम से समाज सेवा की और अब तन मन से पेड़ पौधों की सेवा कर रहें हैं। सेवानिवृति के बाद उन्होंने सेक्टर-2 पार्क, सेक्टर-6 पार्क, सामुदायिक भवन, देवीलाल पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 100 से अधिक पौधे लगाए हैं। जिनकी देखभाल वे लगातार कर रहे हैं। पेड़ पौधों का वे बच्चे की तरह पालन पोषण कर रहें हैं। मुकेश शर्मा ने कहा कि वे स्वयं पौधों की नलाई भी करते हैं और जरूरत के अनुसार पेड़ों पर दवा का छिड़काव भी करते हैं। शर्मा ने कहा कि उन्हें भारत विकास परिषद और क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन का पूरा साथ मिल रहा है। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के संरक्षक पवन जैन, अध्यक्ष सुनील बंसल, उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, विनोद शर्मा सहित अन्य सदस्य भी पौधारोपण में साथ दे रहे हैं। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल शर्मा और भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक सतीश शर्मा, सह समन्वयक प्रवीण शर्मा ने उनके द्वारा किए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हम सबको अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इनकी देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें