बहादुरगढ़। गांव खैरपुर के नजदीक दो युवक बाइक सवार को धक्का दे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने बाइक मालिक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जिला मधुबनी बिहार निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह करीब चार माह से अपने मामा के घर खैरपुर आया हुआ है। गत दिवस वह अपने मामा भूखन की बाइक लेकर राशन का सामान लेने के लिए दिल्ली के पंजाब खोड़ की तरफ जा रहा था। वह घर से थोड़ी दूर चला ही था कि कबाड़ फैक्टरी के सामने दो युवकों ने इशारा देकर उसको रुकवाया। उसने बाइक रोकी तो एक युवक ने हैंडल पकड़ लिया और दूसरे ने उसे धक्का दे दिया। वह डर के मारे बाइक से उतर कर घर की तरफ भाग गया। दोनों युवक बाइक को लेकर पंजाब खोड़ की तरफ भाग गए। संवाद