फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिकों की समस्याएं सुन डीसी ने दिये समाधान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकांश शिकायतों का समाधान हो चुका है, जबकि लंबित मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को केवल दर्ज न करें, बल्कि उनके समाधान की नियमित समीक्षा भी करें। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पुलिस विभाग से जुड़े मामले लेकर पहुंचे। डीसी ने सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें