फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और बेटों की मौत से दुखी महिला ने निगला जहर, मौत

Sat, 26 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति व दो जवान बेटों की मौत से परेशान चल रही एक महिला ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के सदस्यों को जब इसका पता चला तो वे उसे इलाज के लिए प्राइवेट हास्पिटल लेकर आए जहां उसने दम तोड़ दिया। उसके इस कदम से परिवार के लोग सकते में हैं। थाना सदर पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। गांव कुलासी निवासी गुलाबो पत्नी रामचंद्र ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल हास्पिटल में हुआ।
विज्ञापन




बताया गया है कि वह पति व दो जवान बेटों बिजेंद्र व जितेंद्र की मौत से काफी टूट चुकी थी। इनमें बिजेंद्र बड़ा था तो जितेंद्र छोटा। बताया गया है कि पहले उसके बेटे बिजेंद्र की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद उसके पति रामचंद्र जो कि बीमार थे उसकी भी मौत हो गई। कुछ समय के दौरान ही उनकी मौत से परिवार दुखों से उभरा भी नहीं था कि उसके छोटे बेटे जितेंद्र की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। ऐसे में एक ही परिवार में तीन सदस्यों की मौत होने से गुलाब देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनके जाने के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान भी चल रही थी। हालांकि उसके पास दो बेटी भी हैं जो कि शादीशुदा है। लेकिन अंदर ही अंदर गुलाबो अपना सुहाग उजडृने व अपने दो जवान बेटों की मौत के गम से उभर नहीं पा रही थी। वह अंदर ही अंदर टूटती जा रही थी। सिविल हास्पिटल में उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि इससे वह काफी परेशान रहती थी। जांच अधिकारी उप निरीक्षक संदीप कुमार का कहना था कि जिस महिला की जहर खाने से मौत हुई है वह अपने पति व बेटों के की मौत से परेशान रहती थी। ऐसे में परिवार के लोगों ने इसी के चलते इस तरह के कदम को उठाने का अंदेशा जताया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें