फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1446 बसों की जांच कर बेटिकट यात्रियों पर एक लाख 71 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Tue, 30 Sep 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29jjrp11- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रोडवेज की चार फ्लाइंग टीमों ने अगस्त में 1446 रोडवेज बसों की जांच करते हुए बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर एक लाख 71 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, रोडवेज की तरफ से वाहन चालकों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज की तरफ से बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसके बाद भी रोडवेज बसों में बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। रोडवेज विभाग की तरफ से चार टीमें जिले में अलग-अलग स्थानों पर जाकर रोडवेज बसों की जांच करती हैं और बिना टिकट के यात्रा करने वाले लोगों पर नियमानुसार जुर्माना लगाती है। रोडवेज अधिकारियों की तरफ से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया जाता है।

महाप्रबंधक की टीम ने 329 बसों का जांचा
रोडवेज विभाग की चार टीमें रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाती है। अगस्त में महाप्रबंधक टीम की तरफ से 329 रोडवेज बसों की जांच की गई, जिसमें 109 झज्जर डिपो व 220 दूसरे डिपो की बसें शामिल रही। इस दौरान बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर 14,900 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधक टीम की तरफ 399 रोडवेज बसों की जांच की गई, जिसमें 149 झज्जर डिपो व 250 दूसरे डिपो की बसें शामिल रही। इस दौरान बिना टिकट के यात्रियों पर 62,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उडनदस्ता-एक टीम की तरफ से 390 रोडवेज बसों की जांच की गई, जिसमें 139 झज्जर डिपो व 251 दूसरे डिपो की बसें शामिल रही।
इस दौरान बिना टिकट के यात्रियों पर 24300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उडनदस्ता-दो टीम की तरफ से 328 रोडवेज बसों की जांच की गई, जिसमें 105 झज्जर डिपो व 223 दूसरे डिपो की बसें शामिल रही। इस दौरान 69300 रुपये का जुर्माना लगाया है।


जिले में रोडवेज की फ्लाइंग टीमों की तरफ से बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। यातायात प्रबंधक की टीम ने अगस्त में 399 बसों की जांच की है। इसमें बिना टिकट के यात्रियों पर 62500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें