फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 दिनों बाद फिर छाया घना कोहरा, दृश्यता रही 20 मीटर

विज्ञापन
-फोटो 68 : शनिवार को बहादुरगढ़ में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी कोहरा छा रहा है। 15 दिनों बाद शनिवार को क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में रहा। वाहन भी रेंग कर चले। दृश्यता महज 20 मीटर रही। वाहन चालकों को कोहरे की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग की ओर से 2 और 3 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। यदि बारिश होती है तो ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


शनिवार को न केवल सुबह के समय बल्कि 11 बजे तक क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में रहा। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की हेडलाइट जली हुई थी। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जमीनी सतह पर जब बादल बनने लगे तो उसे कोहरा कहा जाता है। कोहरा ऊंचाई और लंबाई दोनों तरह से बनता है। यह हवा, नमी तापमान आदि के अनुसार ही बनता है। कोहरे में जब प्रदूषक मिलते हैं तो स्मॉग बनती है। हालांकि जिन जगहों पर नमी अधिक होती है वहां पर कोहरा अधिक छाया रहता है। हवा में नमी का स्तर 37 से 100 प्रतिशत तक रहा। दोपहर के समय आसमान में सूर्य देव चमके तो लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें