फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार की रसगुल्ला फैक्टरी से लिए क्रीम व घी के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 10 सितंबर को सीएम फ्लाइंग द्वारा मारे गए छापे के दौरान गांव छपार की एक रसगुल्ला फैक्ट्री से लिए गए क्रीम व घी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। जबकि एक डेयरी का दही का सैंपल सब स्टैंर्ड मिला है। जो सैंपल फेल पाए गए हैं, उन्हें लेकर अब खाद्य सुरक्षा विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी में जुटा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि जिनके सैंपल फेल व स्टैंर्ड मिले हैं, उन्हें नोटिस देकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए 10 सितंबर को सीएम फ्लाइंग क्षेत्र में कई जगह कार्रवाई की थी। इस दौरान कई दुकानों से कलाकंद, दही, क्रीम, घी आदि के सैंपल लिए गए थे। जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब भेजा गया था। गांव छपार में रसगुल्ला व घी फैक्ट्री में छापा मारा गया था। जहां 12 टीन क्रीम मिली थी। जिसे सीएम फ्लाइंग द्वारा मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया था। इस दौराम टीम ने मौके से जो सैंपल भरे थे वो जांच में फेल पाए गए हैं। इस फैक्टरी के पास कोई लाइसेंस भी नहीं पाया गया। उस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम में एसआई सतपाल सहदेव की टीम में एसआई अनिल कुमार, पवन, एचसी राजवीर के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन कुमार शामिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें