फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय कॉलेज बहु में 720 सीटों पर होंगे दाखिले

Wed, 14 Jun 2023 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश का नया शेडयूल आने के बाद 17 जून से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजकीय महाविद्यालय बहु में 720 सीटों पर यहां पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य रणवीर सिंह आर्य ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बहु में बीए प्रथम वर्ष के लिए 160 सीट, बीए द्वितीय वर्ष के लिए 160 सीटें तथा बीए तृतीय वर्ष के लिए 160 सीटें हैं, जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 80 सीट, बीकॉम द्वितीय वर्ष के लिए 80 सीट, बीकॉम तृतीय वर्ष के लिए भी 80 सीटें हैं। कुल 720 सीटों पर यहां पर दाखिला किया जाएगा ।
दरअसल इस साल हरियाणा बोर्ड से जिले के 9551 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि सीबीएसई बोर्ड के 13 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस बार रिजल्ट अच्छा होने की वजह से कॉलेज में प्रवेश के लिए मारामारी हो सकती है। फिलहाल कॉलेजों ने नए शेडयूल के अनुसार अपने यहां प्रवेश के लिए तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय बहु में विभिन्न संकायों में 720 सीटों पर दाखिले होने हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले काफी तैयारियां करनी होंगी। विद्यार्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनको पूरी और सही जानकारी आवेदन में भरनी होगी नहीं तो उनका आवेदन रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी परेशानी
पिछले साल विद्यार्थियों को दाखिला लेने में परेशानी हुई थी। 2023 में कॉलेजों में चली प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को पूरी जानकारी ना होने के कारण इस प्रकार की दिक्कत हुई। जब सर्वर पर ज्यादा लोड रहता है तो सर्वर डाउन हो जाता है। यह भी विद्यार्थियों के सामने आने वाली एक बड़ी समस्या है। विद्यार्थी पहले से ही अपनी तैयारी करके रखें तथा विषयों का चुनाव करके रखें कॉलेजों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं तथा नया शेड्यूल भी जारी हो गया है तथा 17 जून से आवेदन शुरू होंगे।
दाखिला के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन करते समय विद्यार्थियों को दसवीं की अंक तालिका, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार की आय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज चार फोटो, माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि हो तो उसका प्रमाण पत्र, एनसीसी एनएसएस या खेल किसी में भाग लिया हो तो उसका प्रमाण पत्र ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी आदि की तैयारी रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें