झज्जर। लघु सचिवालय में गांव भदानी की ग्राम पंचायत के सदस्य मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसपी को बताया कि गांव भदानी से रविश नाम का एक युवक 6 जून से लापता है। ग्रामीणों ने उसकी तलाश कराने का अनुरोध किया।
पंचायत सदस्यों ने बताया कि युवक के परिजनो अपने स्तर पर रिश्तेदारों के घर व अन्य कई स्थानों पर ढूंढने का अथक प्रयास कर चुके हैं लेकिन अभी तक गुमशुदा व्यक्ति रवीश पुत्र धर्मवीर करीब 25 वर्ष है नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि पुराने गांव में एक संस्थान में रवीश का कई वर्षों से आना जाना लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि छुड़ानी के किसी महाराज के साथ रविश जा सकता है लेकिन उन्होंने अपने स्तर पर एक आश्रम में भी तलाश की तो वहां नहीं मिला। ग्राम पंचायत सरपंच आदि ने उसकी जल्द बरामदगी की मांग की।उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ जैन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पुलिस अपने स्तर पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर गुमशुदा रविश को खोजने का प्रयास कर रही है। इस दौरान सरपंच शक्ति राज, पूर्व सरपंच धर्मपाल, राजा डीपीई, पूर्व सरपंच संपूर्ण, विरेंद्र, सूबेदार कृष्ण देश्वाल, सतपाल, अमित उर्फ भोलू, सतपाल के अलावा बहुत से अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।