फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय

विज्ञापन
डीसी, एसपी व अन्य अधिकारी साइकिल पर कार्यालय जाते हुए। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
जन-जन को पर्यावरण का संदेश देने के लिए बुधवार को विश्व कार मुक्त दिवस मनाया गया। डीसी श्याम लाल पूनिया व एसपी राजेश दुग्गल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने आवास से लघु सचिवालय परिसर में साइकिल पर सवार होकर पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि पर्यावरण प्रहरी की भूमिका हर आमजन को निभानी होगी। उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि विश्व कार मुक्त दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोटर वाहनों से शहरी पर्यावरण को होने वाले नुकसान बारे सचेत करना और सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करना है। वर्तमान समय में वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इनका उपयोग भी आवश्यकता से अधिक हो रहा है। लोग बाजार, दफ्तर आदि घर के नजदीक होने के बावजूद वाहन का उपयोग करते है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पैदल चाल व साइकिल सहित ई-वाहन का उपयोग कर सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में वाहनों की संख्या बढ़ रही है और इनका उपयोग भी आवश्यकता से अधिक हो रहा है। कार मुक्त दिवस के माध्यम से हम यहीं संदेश देना चाहते हैं। यही नहीं हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने कहा है कि आज विश्व कार मुक्त दिवस पर हमें ऑक्सीजन के रूप में हवा में पर्याप्त प्राण वायु सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए इसके लिए निरंतर प्रकृति की सुरक्षा करना जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम झज्जर शिखा व सीटीएम रेणुका नांदल सहित अन्य अधिकारीगण भी पैदल व साइकिल से कार्यालय पहुंचे। एसडीएम रविंद्र कुमार झज्जर ऑफिसर कॉलोनी स्थित आवास से बेरी एसडीएम कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें