फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रशासन ने रात को उखाड़ा आप की बदलाव यात्रा का टेंट

Wed, 20 Dec 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
प्रशासन की आपत्ति के बाद टैंट को उखाड़कर ले जाते आयोजक।
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़)। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही बदलाव यात्रा के लिए बस स्टैंड परिसर में लगाए गए टेंट को मंगलवार को रात ही प्रशासन ने उखड़वा दिया। यहां मंच स्थापित करने के साथ-साथ सभा होनी थी। मंगलवार को दिन में परिसर की सफाई कर टेंट लगाकर मंच स्थापित किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई पर आप कार्यकर्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार को रात करीब 9 बजे थाना प्रभारी रमेशचंद मौके पर पहुंचे और बस स्टैंड परिसर से टेंट हटवाने की बात कही। इस पर कुछ देर पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने प्रशासनिक स्तर पर हुए आदेशों का हवाला देते हुए बस स्टैंड परिसर को रात ही खाली करा दिया। परिसर खाली होने तक पुलिस मौके पर ही डटी रही। हवाला दिया गया कि आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। बुधवार को दोपहर यहां आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित था। यात्रा की तैयारियों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जुटे थे और आयोजक मास्टर रणबीर गुलिया ने इसमें हिस्सा लेनेे के लिए ग्रामीणों को न्योता दिया था।


राजनीतिक द्वेष के चलते हटवाया मंच
कार्यक्रम आयोजक मास्टर रणबीर गुलिया ने रोष जताते हुए बताया कि प्रदेश सरकार आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा से बौखला गई है और यात्रा में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। राजनीतिक द्वेष के चलते ही मंच को हटवाया गया है जबकि उन्होंने उपमंडल अधिकारी से दो दिन पहले ही यात्रा के लिए अनुमति ली थी। रात के समय टेंट और मंच हटवाना भाजपा सरकार की निम्न राजनीति को उजागर कर रही है।
विज्ञापन



रोडवेज ने जताई आपत्ति
बस स्टैंड परिसर पर मंच बनाने और टेंट लगाने की अनुमति रोडवेज की ओर से नहीं दी गई। बिना अनुमति के ही मंच और टेंट लगाने का काम किया गया जबकि यात्रा निकालने की अनुमति नियमों के आधार पर दी गई है। रोडवेज की आपत्ति के बाद मंच और टेंट हटवाया गया है।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें