-फोटो 95 : कानौंदा गांव में बनाया जा रहा आंबेडकर भवन। स्रोत सभा
बहादुरगढ़। कानौंदा में वर्ष 2019-20 में शुरू हुआ आंबेडकर भवन आज तक पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और ठेकेदार व मिस्त्री की लापरवाही के कारण बनने से पहले ही भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। आंबेडकर सभा बहादुरगढ़ के पूर्व महासचिव जगबीर मेहरा ने कहा कि अधूरा भवन अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। यहां आवारा पशुओं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भवन के आसपास गंदगी फैली रहती है और नालियों के पानी की उचित निकासी नहीं होने से परिसर के आसपास हमेशा जलभराव बना रहता है। पिछले सात वर्षों में ग्रामीण पंचायत, एसडीएम, बीडीपीओ और उपायुक्त को कई बार शिकायत दे चुके हैं। ग्रामीण कई बार डीसी कार्यालय पहुंचकर भी ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। संवाद