संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें बहादुरगढ़ के आदित्य विक्रम अग्रवाल ने नौंवा रैंक हासिल किया है। वे सेक्टर 2 में परिवार सहित रहते हैं। आदित्य ने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की है।
पंचकूला के एकांश ढुल ने 295वां रैंक हासिल किया है। एकांश भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। पिछली बार उन्हें 342वां रैंक मिला था। वहीं पंचकूला की सेक्टर 2 निवासी तनवी गुप्ता को यूपीएससी में 187वां रैंक मिला है।
महेंद्रगढ़ निवासी अंकिता श्योराण पुत्री विजेंद्र सिंह श्योराण को 333वां रैंक मिला है। झज्जर में अंडर ट्रेनिंग एचसीएस शिवानी पांचाल को 53वां रैंक मिला है। वे पानीपत की रहने वाली हैं। इसके अलावा चरखी दादरी के गांव मोड़ी निवासी स्वाति फोगाट को 306वां रेंक मिला है।