फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी ने किया पुलिस लाईन, एसपी कार्यालय व महिला थाना झज्जर का औपचारिक निरीक्षण

विज्ञापन
महिला पुलिस थाने का निरीक्षण करते एडीजीपी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शुक्रवार को रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार ने जिले का दौरा किया। उनका डीआईजी एवं एसपी झज्जर अशोक कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके उन्होंने पुलिस लाइन झज्जर, जिला पुलिस कार्यालय झज्जर और महिला थाना झज्जर का औपचारिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएसपी झज्जर राहुल देव, डीएसपी बादली अशोक कुमार, डीएसपी सुरेंद्र सिंह और डीएसपी सज्जन सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजीपी ने पुलिस लाइन झज्जर का औपचारिक निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन, शस्त्रागार और परिवहन शाखा का जायजा लिया। प्रशासनिक भवन में बने फुटकर भंडार, लाइन अफसर कार्यालय, परिवहन शाखा और अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। शस्त्रागार का निरीक्षण करके उन्होंने हथियार और अश्रु गैस के संबंध में जानकारी ली। पुलिस लाइन के औपचारिक निरीक्षण के पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक खिरवार पुलिस अधिकारियों के साथ जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे। जिला पुलिस कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं का एडीजीपी ने गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में स्थित शाखा प्रभारियों से रूबरू होते हुए रिकॉर्ड और पुलिस जवानों के वेलफेयर से संबंधित जानकारी ली। शाखा प्रभारियों को रिकॉर्ड को दुरुस्त व अपडेट रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश किए गए। शाखा प्रभारियों को अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा आमजन से संबंधित किसी भी कार्य को लंबित न रखने बारे निर्देश दिए गए।
महिला थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एडीजीपी संदीप खिरवार महिला थाना झज्जर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने थाने की बिल्डिंग, तमाम रिकार्ड, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड व कार्य निष्पादन संतोषजनक पाया गया। शिकायती एवं मालखाना रजिस्टर का निरीक्षण किया। थाने में आई शिकायतों एवं उनको निपटाने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के पश्चात एडीजीपी खिरवार ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान स्थानीय पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया गया है। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संतोषजनक पाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर पुलिस की सर्विस को ओर बेहतर करने के प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें