-फोटो 57 : चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
वारदात में प्रयोग चाकू और गाड़ी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। एक सप्ताह पहले सब्जीमंडी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग चाकू और गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान सागर और विक्रम के रूप में हुई है।
थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक पवन वीर ने बताया कि अभिमन्यु ने शिकायत दी थी कि 6 मई की रात को उसका भाई मनोज खून से लथपथ होकर घर आया और कहने लगा कि सागर ने आकर हमारे साथ लड़ाई झगड़ा किया है और साहिल को चाकू मारे हैं जो सब्जी मंडी में गिरा हुआ है। इसके बाद वे उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले गए। गंभीर हालत के उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 में मामला दर्ज किया गया। थाना की पुलिस ने मामले में दोनो आरोपियों सागर निवासी बहादुरगढ़ और विक्रम को पूछताछ के बाद अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-फोटो 57 : चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग