फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों पर रहेगी रोक, मार्ग परिवर्तन किया

Thu, 10 Aug 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल, परेड के चलते सुरक्षा कारणों से लिया निर्णय, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी
विज्ञापन

-जिला पुलिस मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू किया
-कई स्थानों पर बैरियर लगाकर होगी वाहनों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाली परेड की रिर्हसल और अन्य सुरक्षा कारणा से 12 से 15 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। झज्जर, बहादुरगढ़ व बादली की तरफ से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को रोककर उनके मार्ग को परिवर्तित किया गया है। इसलिए हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से आकर टीकरी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को 12 से 15 अगस्त तक परेशानी होगी। जरूरी और आवश्यक आपूर्ति करने वाले वाहनों को इससे छूट रहेगी। इसके अलावा कई स्थानों पर बैरियर बनाकर वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

झज्जर के एसपी डॉ. अर्पित जैन ने इस संबंध में 12 व 13 अगस्त और 14 व 15 अगस्त 2023 को दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के मार्ग को बदलने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीएसपी अरविंद दहिया ने इन निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त 2023 को रात्रि 10:00 बजे से 13 अगस्त बाद दोपहर तक और 14 अगस्त रात्रि 10 से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परेड़ कार्यक्रम के समापन तक भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सांपला रोहतक की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जाखोदा बाइपास किसान चौक से वापिस केएमपी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसी प्रकार से झज्जर बहादुरगढ़ रोड बाइपास पुल के नीचे, नयागांव बाइपास चौक व सेक्टर-9 मोड़ बहादुरगढ़ पर लगाए गए विशेष नाकों से भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ से निकाला जाएगा। डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि खाद्य पदार्थों व अन्य जरूरी सामान से भरे वाहनों का प्रवेश जारी रहेगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए विशेष नाकों पर तैनात झज्जर पुलिस के जवान बाधा रहित आवागमन के लिए मुस्तैदी से तैनात रहते हुए वाहन चालकों की सहायता करेंगे। आमजन की सुविधा व यातायात को व्यवस्थित ढंग से चलाए रखने के लिए आवश्यक साजो-सामान से सुसज्जित पुलिस के जवानों को दिल्ली सीमा के साथ लगते विशेष नाकों के अतिरिक्त बहादुरगढ़ में लगाए गए विशेष नाकों पर तैनात किया गया है।भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश को रोकने व उनके मार्ग को बदलने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा बहादुरगढ़ व बादली के एरिया में विशेष नाके लगाए गए हैं। ये नाके भारी वाहन चालकों को दिल्ली की तरफ जाने से रोकने व वैकल्पिक मार्ग की तरफ मोड़ेंगे। भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश को रोकने व उनके लिए मार्ग परिवर्तन के निर्देश राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह व रिहर्सल के दौरान व्यवस्थाओं को शांतिपूर्वक बनाए रखने के लिए किए गए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें