झज्जर। अवैध वसूली करने और जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की पूछताछ में पहचान धर्मबीर निवासी राजावास जिला महेंद्रगढ़ के तौर पर हुई। प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने वारदात बारे खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त वारदात में शामिल सात आरोपियों रवि उर्फ मोटा निवासी सेहलंगा, मोहित उर्फ मोडा निवासी निमली दादरी,अजय निवासी महराणा जिला चरखी दादरी, सोमबीर निवासी फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी, विजय व अजय निवासी राजावास जिला महेंद्रगढ़ तथा सचिन निवासी मालियावास जिला झज्जर को स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है। इस संबंध में मनीष निवासी मातनहेल ने 30 दिसंबर 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी के दिशा निर्देशानुसार मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पकड़े गए ।