फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानदार की हत्या के मामले में आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में उधार दिए सामान के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। इनमें एक को जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना एसएचओ सुंदरपाल ने बताया कि मृतक अभिषेक निवासी कल्याणपुर बिहार, हाल छोटूराम नगर लाइनपार बहादुरगढ़, अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहता था तथा गली नंबर-1 में किरयाणा की दुकान चलाता था। मृतक की पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाला मुकेश उनकी दुकान से लंबे समय से उधार पर सामान लेता था, जिस पर करीब 9700 रुपये बकाया थे।
उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को मृतक का 14 वर्षीय पुत्र अभिराज उधार के रुपये लेने के लिए मुकेश के पास गया, लेकिन रुपये नहीं मिले थे। इसके बाद अभिषेक अपने बेटे के साथ मुकेश के घर पर पहुंचे। वहां रुपये मांगने को लेकर कहासुनी हो गई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि मुकेश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अभिषेक और उसके बेटे के साथ मारपीट की तथा इसी दौरान चाकू से अभिषेक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए पुत्र अभिराज पर भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना लाइनपार में आरोपी मुकेश तथा उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश निवासी अमर छितौनी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार), हाल छोटूराम नगर, लाइनपार और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें