बेरी। थाना बेरी पुलिस ने गांव दूबलधन में हुई तकदीर की हत्या के मामले में आरोपी विनय निवासी दूबलधन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रबंधक उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान मिले थे। मृतक के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात के दिन तकदीर और विनय साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक ने आरोपी को और शराब लाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर विनय ने तकदीर की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है।