फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी निकला हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चार वारदातों का खुला किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बेरी पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी। संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल और एक कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान जगमीत निवासी गांव बाघपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या सहित चार वारदातों का खुलासा किया है।
चार वारदातों का खुलासा किया
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 जून 2017 को दिल्ली से एक आई-10 गाड़ी में लिफ्ट लेकर रोहतक आया और लाढोत किलोई रोड पर ले जाकर चालक को गोली मारकर गाड़ी, पर्स और मोबाइल छीन ले गए। जिस पर थाना सदर रोहतक में मुकदमा नंबर 263, 16-जून-2017 अंकित किया गया था।
विज्ञापन

20 मई 2017 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर अमित निवासी गांव बाघपुर को गांव में उसके घेर में गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके संबंध में थाना बेरी में मुकदमा नंबर 159, 20-मई -2017 अंकित किया गया था।
आरोपी ने वर्ष 2017 में अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम से एक इको गाड़ी को चोरी की थी, जिसके संबंध में गुरुग्राम के सेक्टर दस थाना में मुकदमा नंबर 570/2017 अंकित किया गया था।
विज्ञापन

सितंबर 2017 में आरोपी अवैध हथियार के साथ थाना झज्जर के एरिया से पकड़ा गया था। जिसके संबंध में थाना झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें