फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा अवैध असलाह पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम द्वारा आरोपी को झज्जर बादली रोड के एरिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही सचिन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना झज्जर शहर के एरिया में तैनात थी। टीम ने संदेह के आधार पर झज्जर बादली रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के पास से एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। अवैध हथियार देसी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान वेदपाल निवासी गांव लाडपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। थाना शहर झज्जर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें