बहादुरगढ़। थाना शहर पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर एक कार से अवैध शराब समेत एक युवक को काबू किया है। युवक की पहचान ललित निवासी बसंत विहार, बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। कार से 5 पेट्टी पव्वा देशी शराब, एक बेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। चालक से पुलिस ने जब उक्त शराब के बारे में लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दे पाया। इस आरोप में उसे काबू किया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद