फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक ड्राइवर से पैसे छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो नंबर 73: पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र से मार्च 2025 में ट्रक ड्राइवरों से पैसे छीनने के मामले में थाना की पुलिस टीम ने एक और आरोपी राकेश निवासी सोनीपत को को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार, सतीश निवासी बादशाहपुर पचगाई जिला बुलंदशहर युपी ने बताया था कि गाड़ी मे आंध्रप्रदेश कैरीमनगर से ग्रेनाइट पत्थर भरकर चंडीगढ के लिये चले थे।
विज्ञापन

जब बादली के बुपनियां गांव के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस पर पहुंचे तो गाड़ी खराब हो गई। रात के करीब 1 बजे 3 लड़के मोटरसाइकिल पर आए और खिड़की खोलकर केबिन में घुस गए। दो लड़कों ने कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया और पचास हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। थाना में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें