बहादुरगढ़। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र से एक महिला के गले से सोने का लॉकेट तोड़कर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि 19 मई 2024 को सेक्टर-7 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपनी एक सहेली के साथ अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और गले से माला तोड़कर ले गए। मामले में थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंकज लूथरा निवास झाड़ौदा मार्ग नजफगढ़ के तौर पर की गई। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई।