फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 22 Nov 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस चौकी दुलीना ने जानलेवा हमला करने के मामले में यसमित उर्फ यश निवासी दादरी तोए को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी दुलीना उप निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि धर्मदेव निवासी दादरी तोए ने शिकायत में बताया कि 19 नवंबर की दोपहर उसका लड़का आशीष थार गाड़ी लेकर गांव नगला में साइट की बोलकर गया था। कुछ समय बाद उसे सूचना प्राप्त हुई कि उसके लड़के का नंगला रोड नजदीक रामदास कॉलोनी दादरी तोए के पास झगड़ा हो गया है। उसे गंभीर चोट लगने के कारण झज्जर से रोहतक रेफर कर दिया गया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में एफआईआर दर्ज की गई। चौकी दुलीना में तैनात सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें