फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रबंधक सेक्टर-6 एवं निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सेक्टर-6 की पुलिया नंबर-2 पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा। चेकिंग के दौरान उसकी मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दे पाया। बाद में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सचिन निवासी गांव बामला खरक जिला भिवानी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें