दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। झज्जर निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को जिला पलवल के एरिया से काबू किया गया।
थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ उप निरीक्षक सूरजभान ने बताया कि थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। महिला सहायक उप निरीक्षक रेखा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा मामले के वांछित एक आरोपी को सूचना के आधार पर जिला पलवल के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान जयप्रकाश निवासी गांव औरंगाबाद जिला पलवल के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म की वारदात का खुलासा किया। उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया।