फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार समेत काबू किया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक से यह पता लगाने में जुटी है कि वह हथियार कहां से लेकर आया और उसका क्या करने का इरादा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस गांव नूना माजरा बस स्टैंड के पास गश्त पर तैनात थी। पुलिस को एक युवक लोवा खुर्द गांव की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी कोशिश को नाकाम करते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल निवासी अच्छेज थाना बेरी, जिला झज्जर बताया। अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उक्त युवक से पूछताछ में जुटी है कि वह हथियार कहां से लेकर आया और उसका क्या करने का इरादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें