फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का एक आरोपी एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उखलचना कोट गांव में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति अपने आप को दिल्ली का व्यापारी बता कर एक शख्स से 120 टीन सरसों का तेल लेकर चला और रुपयों का भुगतान नहीं किया। इस पर पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में आर्थिक अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक हरि प्रकाश ने बताया कि रविंद्र निवासी गांव उखलचना कोट ने शिकायत देते हुए बताया कि सोनीपत की लाजपत नगर दिल्ली कैंप कॉलोनी निवासी पवन ने खुद को नरेला का व्यापारी बताकर उससे 120 टीन सरसों का तेल खरीदा था। खरीदे गए सरसों के तेल के पैसे उसके खाते में डालने की बात कही थी। पवन की तरफ से केवल अग्रिम राशि के तौर पर 50,000 रुपये ही उसके खाते में डाले गए। बाकी पैसे आरोपी ने बाद में खाते में डालने की बात कही। ऑर्डर के मुताबिक 120 टीम सरसों के तेल पवन के बताए हुए स्थान पर पहुंचा दिए गए। जिसकी रिसीविंग स्वयं आरोपी पवन की ओर से भी दी गई। किंतु बार-बार फोन करने के बावजूद आरोपी की ओर से खरीदे गए सरसों तेल के बकाया रुपये उसके खाते में नही डाले गए। उसके बाद पीड़ित ने उसके बताए हुए स्थान नरेला जाकर तसल्ली की गई तो पता भी गलत निकला। इस पर पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 28 जून को थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें