फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय के शौचालयों में जमा गंदगी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
19jjrp05- बेरी के लघु सचिवालय में पड़ी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
बेरी।
विज्ञापन

एक तरफ तो सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का नारा दे रही है। वहीं दूसरी ओर बेरी लघु सचिवालय के प्रथम तल बने शौचालयों में गंदगी जमी हुई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जो कई माह से नहीं उठ रहे हैं।
प्रथम तल पर पटवार भवन, शिक्षा विभाग कार्यालय, कृषि विभाग व पुलिस विभाग एसीपी कार्यालय बने हुए हैं। इससे ऑफिस आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पटवार भवन के पास लगे कूड़े ढेर से बदबू आने लगी हैं। पटवार भवन में बेरी व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण काम करवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा विभाग, कृषि विभाग व पुलिस विभाग के एसीपी कार्यालय में लोग अपने-अपने काम से आते हैं लेकिन शौचालयों में गंदगी जमा होने से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
विज्ञापन


वर्जन

लघु सचिवालय के प्रथम पर शौचालयों में गंदगी व कूड़े के ढेर लगे होने का मामला संज्ञान में आया है। लघु सचिवालय में एक ही सफाई कर्मी हैं। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया हुआ है। शौचालयों में गंदगी व कूड़े के ढेर को जल्द उठवा दिया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

रेणुका नांदल, एसडीएम बेरी।

19jjrp05- बेरी के लघु सचिवालय में पड़ी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें