फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेसवे पर हादसा: महिला सहित चार मजदूरों की मौत, 33 घायल; कंटेनर ने पिकअप को मारी टक्कर

Wed, 20 Aug 2025 09:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केएमपी एक्सप्रेसवे पर बादली के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं, जबकि घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी हैं।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर से आए प्रवासी मजदूर फसल कटाई के लिए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे। ये मजदूर एक पिकअप गाड़ी में सवार थे, जिसमें करीब 37 लोग बैठे थे। रात करीब 1:30 बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर बादली के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे कई मजदूर सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


मृतकों और घायलों की स्थिति
हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से 8 का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि शेष 25 घायलों को बेहतर उपचार के लिए रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर किया गया है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस और केएमपी एक्सप्रेसवे की यूपीडा टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे का कारण बनने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें