फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाई-दूज पर हादसा... ट्राॅला चालक की टक्कर से हेलमेट पहनीं स्कूटी चालक स्टाफ नर्स की मौत

Fri, 24 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp12- ग्वालीसन रोड फाटक पर हुए हादसे के बाद शव को एंबुलेंस में लेकर जाते हुए। वीडियो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। भाई दूज पर्व के दिन झज्जर-ग्वालीसन मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राॅला चालक ने एक भाई से उसकी बहन को छीन लिया। वीरवार सुबह ट्राॅला चालक ने हैलमेट पहनीं स्कूटी चालक स्टाफ नर्स को कुचल दिया। इस दौरान स्कूल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राॅला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव ग्वालीसन निवासी ममता गिरवाड मेडिकल काॅलेज में स्टॉफ नर्स का काम करती थी। वह वीरवार को सुबह लगभग 8 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रही थी। जब उसने रेलवे फाटक को क्राॅस किया तो पीछे से आ रहे ट्राॅला चालक ने ममता की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राॅला चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्राॅला कुछ दूरी तक उसे घसीटता ले गया, जिससे ममता ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्राॅला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे डॉयल 112 पर कार्यरत पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद ही वह मौके पर पहुंचे है। वहीं, इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस अब रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखकर खराब सड़क को ठीक करने के लिए पत्र लिखेगी।


हादसे के बाद बनी जाम की स्थिति
हादसे के बाद फाटक के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। ट्राॅला व अन्य वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाकर डायल 112 और राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।

शादी के बाद मायके में रहती थी

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि ममता ग्वालीसन गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी जिले के ही गांव सोंधी के नीरज के साथ हुई थी। पति से अनशन के चलते कुछ समय से वह अपने मायके ग्वालीसन में रह रही थी। वह रोजाना ड्यूटी के लिए स्कूटी से जाती थी।

मृतका की 4 साल की बेटी
ममता अपने पीछे चार साल की मासूम बेटी, दो बहनें और एक भाई छोड़ गई है। परिवार में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। पिता पेशे से दर्जी हैं। बेटी की मौत की खबर सुनते ही बदहवास हो गए। सिविल अस्पताल में परिजनों का राे-रोकर बुरा हाल था।

सड़क की हालत भी खराब
रेलवे फाटक के आसपास की 500 मीटर तक दोनों तरफ सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। बारिश के बाद से हालात खराब हैं। बारिश से पहले गड्ढों को भरा गया था, लेकिन अब फिर से गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। गड्ढों के कारण वाहन आराम से निकलते हैं, जिस कारण जाम की समस्या बन जाती है।


प्रतिदिन 700 से 800 ट्राॅला का है आवागमन
झज्जर-छुछकवास मार्ग पर प्रतिदिन 700 से 800 ओवरलोड ट्राॅला गुजरते हैं। ट्राॅले दादरी से डस्ट, रोड़ी भरकर गुरुग्राम, दिल्ली की तरफ जाते हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हाेते हैं। पिछले दिनों ग्वालीसन गांव में एक ट्राॅला ने गाड़ी में टक्कर मारने के बाद संतुलन खो दिया था। उसके बाद वह दो दुकानों व घर के अंदर घुस गया था। इससे दुकान व मकान मालिकों को खास नुकसान हुआ था। इसके बाद पिछले दिनों इसी रोड पर एक ट्राॅला का संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से टकरा गया था। इसके अलावा पिछले दिनों रेवाड़ी रोड पर ही ट्राॅला संतुलन खोकर डिवाइडर पार करता हुआ निजी कंपनी की हॉयर की हुई बस से टकरा गया था। इसमें लगभग 50 लोग घायल हो गए थे।


हादसे के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्राॅला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेलवे फाटक के आसपास सड़क भी खराब है। इसे लेकर रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा ताकि इसे ठीक करवाया जा सके।
- राकेश कुमार, इंचार्ज, राजकीय रेलवे पुलिस

23jjrp12- ग्वालीसन रोड फाटक पर हुए हादसे के बाद शव को एंबुलेंस में लेकर जाते हुए। वीडियो- फोटो : संवाद

23jjrp12- ग्वालीसन रोड फाटक पर हुए हादसे के बाद शव को एंबुलेंस में लेकर जाते हुए। वीडियो- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें