फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Tue, 15 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर-रोहतक नेशनल हाइवे 71 पर गांव लकड़ियां नवज्योति स्कूल के पास ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झज्जर-रोहतक नेशनल हाइवे पर सोमवार को गांव लकड़िया के पास एक ट्रॉला झज्जर से रोहतक की तरफ जा रहा था। जब वह लकड़िया गांव में नवज्योति स्कूल के पास पहुंचा तो बाइक सवार चपेट में आ गया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान नही हो पाई बाइक सवार कौन था और कहा का रहने वाला कहा जा रहा था। पुलिस ने शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीघल चौकी इंचार्ज जयभगवान ने बताया कि गांव लकड़िया के पास ट्रॉला की चपेट में बाइक सवार की मौत होने का मामला सामने आया था। शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में डेड हाउस में रखवा दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे मेेें ले लिया गया और ट्रॉला चालक के खिलाफ जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें