फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट में बनाई पहचान

Mon, 05 May 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। वह अब तक स्कूली स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। अभिषेक शर्मा पिछले तीन वर्षों से क्रिकेट का अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को स्कूली स्तर पर एक मैच में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उसने करीब 35 रन और दो विकेट हासिल किए थे। अभिषेक शर्मा अब तक अंडर-14 में स्कूली स्तर पर आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम से खेल चुका है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा अब हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होनी वाली अंडर-16 की प्रतियोगिता की ट्रायल के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं अभिषेक शर्मा आगामी होने वाली अंडर-16 की ट्रायल में भाग लेगा। अभिषेक शर्मा को क्रिकेट खिलाने में उसके परिजनों का पूर्ण सहयोग रहा है। अभिषेक शर्मा खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ठीक है। अभिषेक शर्मा के पिता जय प्रकाश बैंक में नौकरी पर कार्यरत हैं और उनकी माता रजनी गृहिणी हैं। अभिषेक शर्मा बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट का अभ्यास करता है। वहीं अभिषेक शर्मा का सपना है कि वह क्रिकेट के खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा और अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें