फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान लिस्ट में खामियां, बीपीएल परिवार भी सूची से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की सूची में बड़े पैमाने पर खामियां सामने आ रही हैं। सरकार की तरफ से अस्पताल में भेजी गई सूची से बीपीएल परिवारों के नाम भी गायब हैं। ऐसे में इस सूची पर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा तथा लोग अपना नाम शामिल करवाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने आयुष्मान योजना पर सुझाव व खामियां अपने पाठकों से मांगी तो लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। काफी परिवार ऐसे हैं, जो कि वास्तव में गरीब तो हैं लेकिन उनका नाम इस सूची में नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वहीं काफी लोगों को अपनी जमीन बेचकर तक इलाज करवाना पड़ रहा है।
बीपीएल परिवारों ने यूं सुनाया दुखड़ा
1. खेड़ी खुम्मार गांव से गजेंद्र ने बताया कि उसका परिवार बीपीएल की सूची में शामिल है। आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए वह सामान्य अस्पताल गया था तो वहां पर उसका नाम नहीं था। उसने अस्पताल के अधिकारियों से भी संपर्क किया लेकिन उन्होंने असमर्थता जाहिर कर दी।
विज्ञापन

2. भूरावास गांव निवासी जयसिंह ने बताया कि सर्वे में उसका नाम शामिल नहीं किया गया था। सर्वे करने वाले आंगनबाड़ी वर्कर के साथ उनका झगड़ा था तो उनकी डिटेल गलत भरी गई है। उसका परिवार बीपीएल की सूची में है लेकिन गोल्डन कार्ड की लिस्ट में उसका नाम नहीं है।
वर्जन
काफी बीपीएल परिवार योजना में लाभपात्र की सूची में नहीं हैं। ऐसे लोगों को सूची में जोड़ने की शक्तियां अस्पताल प्रशासन को भी नहीं दी गई हैं। ऐसे परिवारों के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहां से दो या तीन दिन में कोई विकल्प मिलने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मनोज, नोडल अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें