फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 16 Oct 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर से बाइक पर दीपावली का सामान लेकर अपने घर माजरी जा रहे नीरज (22) कार की चपेट में आ गए। इसमें उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव माजरी निवासी रमेश ने बताया कि वह कैंटर चलाता है और करीब 22 वर्षीय उसका भतीजा नीरज 12वीं पास करने के बाद गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। वह मंगलवार को बहादुरगढ़ दिवाली का सामान लेने आया था। शाम को बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। वह भी पीछे-पीछे कैंटर लेकर आ रहे थे। जब वह नयागांव बाईपास पर एलआर फॉर्म हाउस के नजदीक पहुंचे तभी बादली की ओर से आ रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। उन्होंने मौके पर गाड़ी रोका और नीरज को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें