बेरी। गांव दुजाना में जोहड़ पर पशु को पानी पिलाने गए युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी सुनील ने बताया कि गांव के जोहड़ पर अपने पशु को पानी पिलाने के लिए गया था। साथ में अपने 2 साल के बच्चे को गोदी में ले रखा था और 6 साल की बेटी भी साथ में थी। जब उसका पड़ोसी आया और उसके लड़के को गोदी से खींचकर गर्मी में जमीन पर लेटा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसकी शिकायत दुजाना थाने में दर्ज करवाई। संवाद