फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

Tue, 24 Dec 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में उपचाराधीन राहुल। संवाद ------------------
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड पर ओमैक्स गैलेरिया के फ्लैट में रह रहे एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

युवक के सिर में गोली लगी है। उसे उसके साथियों ने सोमवार की सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पहचान आंवली गुमाना के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गोली मारकर सुसाइड करने का मामला नजर आ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि युवक के सिर में लगी गोली आर-पार हो गई है। युवक का काफी खून बह चुका है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसे फ्लैट में साथ वाले कमरे में सो रहे साथियों ने अस्पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल फिलहाल ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं घायल के साथियों से पुलिस मामले के संबंध में सूचना जुटा रही है। बताया गया है कि युवक राहुल प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें