फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो में जा रहे युवक को लगी कार की अचानक खुली खिड़की, मौत

Tue, 07 Oct 2025 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव आसंडा में ऑटो पर जा रहे एक युवक को सड़क किनारे खड़ी कार की खिड़की अचानक खुलना मौत का कारण बन गई। खिड़की खुलने से युवक को चोट लगी और उसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया, सोमवार को उसकी मौत हो गई। कार चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव आसंडा निवासी 36 वर्षीय विकास की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब विकास अपने भतीजे वीरेंद्र के साथ ऑटो में सवार होकर सांपला जा रहा था। सड़क पर खड़ी एक कार की खिड़की अचानक खुलने से यह हादसा हुआ। रविवार को घटना के समय विकास सांपला जाने के लिए ऑटो रिक्शा में कंडक्टर साइड वाली सीट पर बैठा था।
विकास का भतीजा वीरेंद्र पीछे बैठा था। जब ऑटो गांव आसंडा में शराब ठेके के सामने पहुंचा, तो वहां सड़क पर कार खड़ी थी। जैसे ही ऑटो कार को पार करने लगा, कार के चालक ने अचानक लापरवाही से खिड़की खोल दी, जो सीधे विकास को लगी। खिड़की लगने से विकास ऑटो से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। भतीजे वीरेंद्र ने मौके पर कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कुलदीप निवासी भदानी बताया और थोड़ी देर बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल विकास को तुरंत सरकारी अस्पताल सांपला ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि विकास ट्रैक्टर पर ड्राइवर का काम करता था और परिवार में सबसे बड़ा था। शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें