बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाइवे पर बिरधाना चौक के पास बुलेरो व ब्रेजा गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेर सवार गांव मोहनपुर महेंद्रगढ़ निवासी राकेश की मौत हो गई। वहीं विजय व रोहित घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहनपुर महेंद्रगढ़ आनंद ने बताया कि भाई राकेश, साथी विजय व रोहित निजी काम से दुजाना आए हुए थे। जब राकेश बुलेरो गाड़ी को लेकर बिरधाना से झज्जर की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी ने टक्कर मार दी। जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि बिरधाना चौक के पास बुलेरो व ब्रेजा की टक्कर होने की सूचना मिली थी। मृतक के भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।