फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस की छत से गिरकर एक युवक की मौत

Fri, 27 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के नजदीक बस की छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बस की छत से सामान उतारते समय यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही एमआइई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी 28 वर्षीय शाहरूख खान के रूप में हुई है। शाहरूख खान अपने बहनोई अब्दुल कादिर की बस पर रहता था। बस वीरवार को हापुड़ से बहादुरगढ़ के लिए चली थी। मृतक के भाई अब्दुल रहमान ने बताया कि उसके चाचा के लड़के कासिम ने उसे बताया कि बस के बहादुरगढ़ पहुंचने पर शाहरूख खान बस की छत से सामान उतार रहा था कि अचानक वह जमीन पर गिर गया।
इस हादसे में उसके सिर में गहरी चोटें आई। उन्होंने उसे संभाला और अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान सिर में लगी में चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई। उधर इसकी सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें