-फोटो 55 : कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व प्राचार्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर शांति विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। वहीं, अतिथिगणों को पटका, स्मृति चिन्ह व पौधे भेंट किए गए।
देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन दो अक्तूबर तक होगा। पहले दिन, पखवाड़े की शुरुआत स्वच्छता की शपथ लेकर की। दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने पेड़ पौधों के लिए तैयार वाटिका का भ्रमण किया व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने सब्जियों के पौधों से स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया। तीसरे दिन पेस फाउंडेशन टीम के ओर से जागरूकता फैलाई गई। मुख्यातिथि के रूप में यूथ पीस फाउंडेशन से कविता सोनी, रीना, सतीश व हिमांशु रहे। इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के कार्यशाला प्रकोष्ठ, एनएसएस व वाईआरसी इकाई की ओर से किया गया।