फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत

Sun, 11 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव डाबोदा स्थित ईंट-भट्ठे पर एक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से ढाई वर्षीय मासूम कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान ढाई वर्षीय रितिक के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के बदायूं मूल का वेद प्रकाश परिवार सहित डाबोदा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार की सुबह वह भट्ठे पर ईंट पथाई कर रहा था। उसकी पत्नी झुग्गी में खाना पका रही थी। उसका सबसे छोटा लड़का रितिक भी वहीं पर खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक गारा मशीन से जुड़ा ट्रैक्टर भी था। रितिक उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
आरोप-लापरवाही से चालक ने कुचला बच्चे को
रितिक के पिता वेदप्रकाश का आरोप है कि हमने कई बार ट्रैक्टर चालक को आवाज लगाई थी, लेकिन वह लापरवाही से बैक करता चला गया और बेटे को कुचल दिया। उसकी लापरवाही के कारण बेटे की जान गई है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें